cgdemandium.com
छत्तीसगढ़जनमंचसमाचार

कई विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, पुलिस विभाग में 341 पदों की स्वीकृति

कई विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, पुलिस विभाग में 341 पदों की स्वीकृति

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप, राज्य के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस विभाग में 341 पदों की स्वीकृति वित्त विभाग द्वारा प्रदान की गई है। इनमें सबसे अधिक 278 पद उप निरीक्षक के हैं।
स्वीकृत पदों में 19 सूबेदार, 278 उप निरीक्षक, 11 उप निरीक्षक (विशेष शाखा), 14 प्लाटून कमांडर, 4 उप निरीक्षक (अंगुल-चिन्ह), 1 उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज), 5 उप निरीक्षक (कंप्यूटर), और 9 उप निरीक्षक (साइबर क्राइम) शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ पुलिस बल में भर्ती के प्रस्ताव को वित्त विभाग से हरी झंडी मिल गई है, जिससे जल्द ही भर्ती प्रक्रिया आरंभ होने की उम्मीद है।

Related posts

ई-ऑक्शन प्रणाली से काष्ठ के नीलामी में आएगी प्रतिस्पर्धा एवं पारदर्शिता
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

Muskan Sharma

स्वाभिमान की नई पहचान : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर

News Desk

डीएमओ ने नहीं दिए 100 करोड़ रुपए; मिलिंग के लिए एग्रीमेंट करने मिलर्स के पास बैंक गारंटी देने पैसे नहीं

Muskan Sharma