cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

Rajya Sabha Election Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीट पर इस दिन होगा मतदान…फूलोदेवी नेताम और केटीएस तुलसी का कार्यकाल हो रहा है समाप्त

Feb 18 2026 12 33 24 PM scaled


राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि इन सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च 2026 से पहले पूरी कर ली जाएगी।

RS ELECTION

किन राज्यों में कितनी सीटों पर चुनाव?

  • महाराष्ट्र – 7 सीटें

  • पश्चिम बंगाल – 5 सीटें

  • बिहार – 5 सीटें

  • तमिलनाडु – 6 सीटें

  • ओडिशा – 4 सीटें

  • असम – 3 सीटें

  • छत्तीसगढ़ – 2 सीटें

  • हरियाणा – 2 सीटें

  • तेलंगाना – 2 सीटें

  • हिमाचल प्रदेश – 1 सीट

RS ELECTION1

चुनाव कार्यक्रम

चुनाव आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार:

  • 26 फरवरी – अधिसूचना जारी होगी

  • 5 मार्च – नामांकन की अंतिम तिथि

  • 6 मार्च – नामांकन पत्रों की जांच

  • 9 मार्च – नाम वापस लेने की अंतिम तिथि

  • 16 मार्च – सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान

  • 16 मार्च – उसी दिन मतगणना

किन नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा?

अप्रैल 2026 में जिन प्रमुख नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें शरद पवार, प्रियंका चतुर्वेदी, कनिमोझी, साकेत गोखले, उपेंद्र कुशवाहा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, रामनाथ ठाकुर और अभिषेक मनु सिंघवी शामिल हैं।

राजनीतिक समीकरण

महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन को विधानसभा में अपनी मजबूत स्थिति का लाभ मिल सकता है। तमिलनाडु में डीएमके और पश्चिम बंगाल में टीएमसी के बेहतर प्रदर्शन की संभावना जताई जा रही है। बंगाल में वाम दलों के कमजोर होने के बाद एक सीट भाजपा के खाते में जाने की चर्चा है। बिहार में एनडीए गठबंधन को पांच में से चार सीटें मिल सकती हैं। तेलंगाना में कांग्रेस की स्थिति मजबूत मानी जा रही है, जबकि हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और आगामी दिनों में नामांकन के साथ तस्वीर और साफ हो जाएगी।



Related posts

भानुप्रतापपुर में 15 वर्षों की प्रतीक्षा का अंत: ग्रामीणों ने अपनी मेहनत से बनाया कच्चा पुल

Muskan Sharma

बस्तर दशहरे में शामिल होंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सांसद के न्यौते को स्वीकारते हुए सोशल मीडिया पर जताई उत्सुकता

News Desk

19 जुलाई को गुरु का पुष्य नक्षत्र प्रवेश, चार राशियों की चमकेगी किस्मत

News Desk