cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राजनांदगांव DEO अभय जायसवाल स्थानांतरित, बच्चों से दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राजनांदगांव DEO अभय जायसवाल स्थानांतरित, बच्चों से दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग ने आज राजनांदगांव के प्रभारी DEO अभय जायसवाल को स्कूली बच्चों के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों के कारण तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया है। उन्हें अस्थायी रूप से नवा रायपुर के इन्द्रावती भवन स्थित लोक शिक्षण संचालनालय में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही, राजनांदगांव के सहायक संचालक, आदित्य खरे को जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ यह नई जिम्मेदारी भी संभालेंगे। इस आशय का आदेश स्कूल शिक्षा विभाग महानदी भवन मंत्रालय नवा रायपुर से जारी कर दिया गया है।

Related posts

छत्तीसगढ़ की बेटियों ने राज्य और देश का मान बढ़ाया- खेल मंत्री टंकराम वर्मा

Muskan Sharma

CG Agniveer Bharti 2026-27: CEE रिजल्ट जारी, 170 अभ्यर्थी अब देंगे शारीरिक दक्षता परीक्षा

News Desk

AI Summit Youth Congress Protest: AI समिट हंगामा…यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन… पीयूष गोयल का पलटवार

News Desk