cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

बेकरी फैक्ट्रियों में रेड, लगाया गया 30 हजार का जुर्माना

77138402

रायपुर । राजधानी में फूड एंड ड्रग विभाग एक्शन मोड में है. शनिवार को केएफसी, पिज्जा हट और मोमोस अड्डा में छापा मार कार्रवाई के बाद फिर से देर रात दो बेकरियों जन्नत और अमानत बेकरी के कारखाने में छापेमारी की गई. इस दौरान दोनों बेकरी में गंदगी और कई कमियां पाई गई. वहीं बेकरियों से लगभग 800 किलो केक के रॉ मटेरियल और क्रीम रोल खमीर जब्त कर नष्ट किया गया. वहीं ड्रग डिपार्टमेंट की टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है. दोनों ही बेकरी में हाइजीन को लेकर लगातार शिकायत मिल रही थी. संयुक्त टीम ने बेकरियों पर 30,000 रुपये का जुर्माना लगाया है और सुधार कार्य पूरा होने तक फैक्ट्रियों को सील कर दिया है.

Related posts

‘महतारी गौरव वर्ष’ : महिला सशक्तिकरण के नवयुग की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़

News Desk

कार रैली के साथ विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाकर मतदाताओं को कर रहे जागरूक

Muskan Sharma

Big Decision of Sai Cabinet…साय कैबिनेट का बड़ा फैसला…नशे पर सख्ती और सुरक्षा को धार: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और SOG का होगा गठन

News Desk