cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

पनीर की गुणवत्ता पर उठे सवाल, 650 किलो संदिग्ध पनीर जब्त कर जांच शुरू

Chhattisgarh News 10 1 4


रायपुर.

राजधानी रायपुर में संदिग्ध पनीर की सूचना पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने जोरा मॉल के सामने खड़े एक पिकअप वाहन का औचक निरीक्षण किया। वाहन में ओडिशा परिवहन के लिए रखी गई करीब 650 किलो संदिग्ध पनीर की सामग्री मिली।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के नोडल अधिकारी डोमेंद्र ध्रुव ने बताया कि संदिग्ध पनीर को लेकर प्राप्त सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। निरीक्षण के दौरान पिकअप वाहन में रखे पनीर की गुणवत्ता को लेकर आशंका होने पर उसका नमूना जांच के लिए संकलित किया गया।
जांच के दौरान यह सामग्री बिरगांव निवासी अंशु बंसल के नाम से संबंधित पाई गई।

नमूना लेने के बाद बची हुई सामग्री को नियमानुसार उनकी ही अभिरक्षा में सीज कर सुरक्षित रखा गया है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पनीर के सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर यह तय होगा कि सामग्री खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता मानकों पर खरी उतरती है या नहीं।



Related posts

अंतरवर्तीय खेती बनी मुनाफे का सौदा, ऑयल पाम के साथ मूंगफली से बढ़ी आय

News Desk

प्रदेश में सुशासन के लक्ष्य के लिए युवा पीढ़ी की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकसेवकों को पारदर्शिता और संवेदनशीलता से दायित्व निभाने की दी प्रेरणा

News Desk

भ्रष्टाचार पर भाजपा का भूपेश को पत्र:सौम्या चौरसिया पर चुप्पी तोड़े भूपेश :भाजपा

Muskan Sharma