cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

छत्तीसगढ़ में 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

img 6563 1 1


रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल 2025 (सोमवार) को राज्य के समस्त शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप लिया गया है।

डॉ. अंबेडकर की जयंती देशभर में सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह अवकाश सामान्य प्रशासन विभाग की वार्षिक छुट्टियों की सूची में शामिल रहेगा।



Related posts

परीक्षा परिणामों से उत्पन्न तनाव से स्टूडेंट्स को बाहर निकालने एक्टिव हुए कलेक्टर अवनीश शरण, वीडियो

Muskan Sharma

पिछले कुंभ से दोगुनी ट्रेनों के साथ महाकुंभ की भव्य तैयारी

News Desk

रायपुर: पति-पत्नी के झगड़े में घर जलाया, सिलेंडर फटने से पति की मौत, पांच घायल

News Desk