cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)पंडरिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार का लक्ष्य हम सभी कार्यकर्ताओं के सामर्थ्य से जरुर पूरा होगा : विजय शर्मा

FB IMG 1711029541038

पंडरिया। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। एक ओर जहाँ भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है वहीं कांग्रेस अभी भी 5 सीटों पर प्रत्याशी के लिए मंथन कर रही है। आज इसी कड़ी में पंडरिया विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के लक्ष्य को हासिल करने का संकल्प किया तो वहीं पार्टी के नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय, पूर्व मंत्री और रायपुर विधायक राजेश मूणत, लोकसभा संयोजक मधुसूदन यादव, जिला अध्यक्ष अशोक साहू, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, रामकुमार भट्ट सहित वरिष्ठ नेता और पदाधिकरी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

FB IMG 1711029536410

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ जिस कुशासन,अराजकता और भ्रष्टाचार के दलदल में धंस रहा था उससे जनता भलीभांति परिचित थी और विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपने मताधिकार से इसका जवाब दिया और छत्तीसगढ़ में सुशासन का सूर्योदय किया। आज महज 100 दिनों के अन्दर छत्तीसगढ़ की डबल इंजन की भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जो अभूतपूर्व कार्य किये हैं वो छत्तीसगढ़ में फिर से खुशहाली और जनता की समृद्धि के लिए नए अवसर लेकर आएगा।

FB IMG 1711029528261

सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने राजनांदगांव के विकास और जन सुविधा के लिए कई विकास कार्यों की सौगात दी है। आवास योजना, उज्ज्वला योजना, ड्रोन दीदी, लखपति दीदी, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के साथ ही वन्दे भारत एक्सप्रेस, डोंगरगढ़ मंदिर को प्रसाद योजना के तहत शामिल करना, छत्तीसगढ़ का पहला दिव्यांगजन कौशल केंद्र के साथ ही सड़कों का जाल बिछाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। मोदी जी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी है। इस बार छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों में भाजपा का कमल आप सभी कार्यकर्ताओं की वजह से खिलेगा।

FB IMG 1711029545577

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जो मूलभूत शक्ति है, वो उसका कार्यकर्ता है। आज करोड़ों कार्यकर्ताओं के सामर्थ्य, सहयोग, समर्पण से ही भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

Related posts

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को सौंपे भवन निर्माण स्वीकृति पत्र

News Desk

मतगणना काम में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, अभ्यार्थियों अभिकर्ताओं को लेनी होगी गोपनियता की शपथ

Muskan Sharma

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम भोंदा में नवनिर्मित शासकीय प्राथमिक शाला भवन का विधिवत पूजा-अर्चना कर वहां पढ़ने वाले बच्चों के साथ लोकार्पण किया

Muskan Sharma