cgdemandium.com
विविध ख़बरें

PM को मिले तोहफों का ई-ऑक्शन शुरू:इस बार 912 आइटम नीलाम होंगे, ये 5 साल में सबसे कम; बेस प्राइस 700 से 65 लाख रुपए

3 1696280338

 प्राइस 700 से 65 लाख रुपए

नई दिल्लीएक घंटा पहले
सबसे कम बेस प्राइस 700 रुपए में एक फोटोफ्रेम है। सबसे ज्यादा बेस प्राइज करीब 65 लाख रुपए की एक पेंटिंग है, जिसमें बनारस के घाटों का दृश्य है। - Dainik Bhaskar
सबसे कम बेस प्राइस 700 रुपए में एक फोटोफ्रेम है। सबसे ज्यादा बेस प्राइज करीब 65 लाख रुपए की एक पेंटिंग है, जिसमें बनारस के घाटों का दृश्य है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों और उपहारों की ई-नीलामी 2 अक्टूबर को शुरू हो गई है। पांच साल में पहली बार सबसे कम 912 आइटम्स बोली के लिए उपलब्ध हैं, जिनका बेस प्राइस 700 रुपए से लेकर करीब 65 लाख रुपए तक है।

सबसे कम बेस प्राइस 700 रुपए में एक फोटोफ्रेम है। सबसे ज्यादा बेस प्राइज करीब 65 लाख रुपए की एक पेंटिंग है, जिसमें बनारस के घाटों का दृश्य है।

मोमेंटो की नीलामी से प्राप्त राशि को नमामि गंगे प्रोजेक्ट में लगाया जाएगा।
मोमेंटो की नीलामी से प्राप्त राशि को नमामि गंगे प्रोजेक्ट में लगाया जाएगा।

31 अक्टूबर तक बोली लगा जा सकती है
ऑक्शन के पहले दिन करीब 200 आइटम्स के लिए कम से कम 100 रुपए की बढ़ोत्तरी के साथ एक-एक बोली आई है। नीलामी के लिए उपलब्ध सभी मोमेंटो की प्रदर्शनी दिल्ली के नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में लगाई गई है। इन स्मृति चिह्न और उपहारों की बोली पीएम मोमेंटो वेबसाइट पर 31 अक्टूबर तक लगाई जा सकती है।

इस बार सबसे कम 912 आइटम्स बोली के लिए उपलब्ध हैं, जिनका बेस प्राइस 700 रुपए से लेकर करीब 65 लाख रुपए तक है।
इस बार सबसे कम 912 आइटम्स बोली के लिए उपलब्ध हैं, जिनका बेस प्राइस 700 रुपए से लेकर करीब 65 लाख रुपए तक है।

नमामि गंगे प्रोजेक्ट को मिलेगी नीलामी का राशि
पीएम मोदी को मिले मोमेंटो की नीलामी का यह पांचवां साल है। पिछली चार बार की तरह ही इस बार भी मोमेंटो की नीलामी से प्राप्त राशि को नमामि गंगे प्रोजेक्ट में लगाया जाएगा। इस बार मोमेंटो की संख्या और अधिकतम बेस प्राइस भी सबसे कम है। 2019 में हुए पहले ई-ऑक्शन में 1805, राउंड में 2772, 2021 की तीसरी नीलामी में 1348 आईटम और चौथी नीलामी में 2022 में 1200 स्मृति चिह्नों की नीलामी की गई थी।

Related posts

आंध्र प्रदेश से आज 1 बजे टकराएगा साइक्लोन मिचौंग:110 KMPH की रफ्तार से हवाएं चलेंगी; चेन्नई में 8 की मौत, 16 घंटे बाद एयरपोर्ट शुरू

Muskan Sharma

भाभी से अवैध संबंध…​​​​बड़े भाई को मार डाला:कवर्धा में गला घोंटकर हत्या की; दफनाने की थी तैयारी,वजह पूछने पर घबरा गया आरोपी

Muskan Sharma

केजरीवाल के पर्सनल सेक्रेटरी और AAP सांसद के घर छापा:पार्टी से जुड़े 10 ठिकानों पर पहुंची ED; आतिशी बोलीं- हर जांच में घोटाला

Muskan Sharma