cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ में PET, PPHT, PAT और PVPT प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन शुरू; 17 और 21 अप्रैल तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ में PET, PPHT, PAT और PVPT प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन शुरू; 17 और 21 अप्रैल तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन


रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए PET (प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट), PPHT (प्री-फार्मेसी टेस्ट), PAT (प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट) और PVPT (प्री-वेटरनरी टेस्ट) की प्रवेश परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

PET और PPHT के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2025 सायं 5 बजे तक निर्धारित की गई है। इन दोनों परीक्षाओं का आयोजन 8 मई 2025 दिन गुरुवार को राज्य के सभी 33 जिला मुख्यालयों में किया जाएगा।

वहीं, PAT और PVPT के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 अप्रैल 2025 सायं 5 बजे तक तय की गई है। इन परीक्षाओं का आयोजन 15 मई 2025 दिन गुरुवार को होगा।

परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, पाठ्यक्रम और आवेदन पत्र व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध हैं। व्यापम ने अभ्यर्थियों से समय पर आवेदन करने की अपील की है, ताकि अंतिम समय में वेबसाइट पर लोड बढ़ने या तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके।



Related posts

अमरनाथ यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा, तवी फ्रंट से मिलेगा टोकन और RFID कार्ड; रेलवे स्टेशन पर घटेगी भीड़

News Desk

सुशासन के 06 माह : कबीरधाम जिला विकास की मुख्यधारा से जुड़कर सुशासन के पथ पर बढ़ रहा आगे

Muskan Sharma

राजभवन में मनाया गया 6 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस

News Desk