cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के लोग मुझे मुख्यमंत्री नहीं बल्कि अपना सेवक समझें : विष्णुदेव साय

3764761 untitled 44 copy

जमीनी व्यक्ति हूँ, धरातल से जुड़कर काम करना पसंद है मुझे रायपुर आज भी लोग मुझे मुख्यमंत्री नहीं अपने बीच का व्यक्ति, अपना भाई मानते हैं और कॉल भी करते हैं। व्यस्तता के कारण सभी लोगों से बात करना संभव नहीं हो पाता पर थोड़े-बहुत फोन हम आज भी रिसीव करते हैं और लोगों से बात करते हैं। मैं चाहता हूं कि हमेशा उनसे जुड़ा रहूं। कुछ लोग मुझसे कहते हैं कि आप मुख्यमंत्री हैं, सभी का फोन रिसीव मत करिए लेकिन आज मैं जो भी हूँ, इन्हीं लोगों के कारण हूँ। इसलिए मैं अपना स्वभाव नहीं बदलता हूं, धरातल से जुड़कर काम करना मुझे पसंद है।

एक साक्षात्कार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि ये सही बात है कि आज भी मैं क्षेत्र के लोगों से सीधे संपर्क में रहता हूँ। एक फोन हमेशा मैं अपने पास रखता हूं। मेरा यह नंबर बहुत पुराना है। जिस दिन जशपुर जिले में टॉवर लगा था और बीएसएनएल वालों ने जो नम्बर मुझे दिया था वह रायगढ़ संसदीय क्षेत्र के हर कार्यकर्ता एवं लोगों के पास है। उस समय किसी को कोई भी परेशानी होती तो मुझे डायरेक्ट कॉल करते थे, बिजली गुल हो या कहीं का ट्रांसफार्मर बदलना हो या हैंडपंप लगवाना हो, लोग मुझसे सीधा शिकायत करते और मैं उसका निराकरण भी करता था।

साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग मुझे मुख्यमंत्री नहीं बल्कि अपना सेवक समझें। हम उनसे किए गए एक-एक वादों पर खरा उतरेंगे। छत्तीसगढ़ के विकास के लिए यदि आप हमें कोई सुझाव या सलाह देना चाहें तो पत्र या फोन कॉल के माध्यम से दे सकते हैं, इसे हम आशीर्वाद के रूप में स्वीकार करेंगे। विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। सरकार के आगामी पांच साल की कार्ययोजना के सवाल पर विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी कि मोदी की गारंटी में किए गए सभी वादों को पूरा करें। केंद्र की आयुष्मान योजना सहित सभी योजनाएं, जिसे पिछली सरकार ने लागू नहीं किया या अड़ंगा डालने का काम किया, इसे भी धरातल पर लागू करेंगे। अब जब तीसरी बार भी केंद्र में मोदी सरकार बनने जा रही है तो हम यह सुनिश्चित करेंगे कि डबल इंजन सरकार की सभी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचे। पर्यटन को बढ़ावा, नक्सलवाद खत्म करना, 100 से अधिक वनोपजों का अधिक से अधिक मूल्य आदिवासियों को मिले, नियद नेल्लानार योजना से नक्सल प्रभावित पांच जिलों तक मूलभूत सुविधाएं एवं सरकार की योजनाओं को पंहुचाना हमारा लक्ष्य है। छत्तीसगढ़ के हित में जो भी जरूरी निर्णय आगे लेने पड़ें वो हम लेंगे। मोदी जी 2047 तक विकसित भारत बनाने में की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, उसमें हम विकसित छत्तीसगढ़ जरूर देखेंगे।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कलेक्टर्स-पुलिस अधीक्षक कांफ्रेंस के दूसरे दिन की समीक्षा बैठक शुरू

sbskawardha

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार— मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

News Desk

JP Nadda Health Update: तबीयत बिगड़ने के बाद AIIMS पहुंचे नड्डा, हालत स्थिर; कार्डियोलॉजी में एडमिट

News Desk