cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

दुर्ग बस स्टैंड के पार्किंग ठेकेदार की चाकू मारकर हत्या:पुरानी रंजिश के चलते हत्या की आशंका, ACCU की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी

image 1716312387

र्ग बस स्टैंड के पार्किंग के ठेकेदार मंत्री यादव (45) की मंगलवार को हत्या कर दी गई। कोतवाली थाने से महज कुछ दूरी में अज्ञात आरोपियों ने उसे चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही एसीसीयू की टीम सक्रिय हुई और आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपियों के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि पुरानी रंजिश के चलते यह वारदात हुई है।

image 1 1716312459

देर शाम अस्पताल में जुटी भीड़

ठेकेदार मंत्री यादव की हत्या की जानकारी लगते ही देर शाम जिला अस्पताल में पचरी पारा के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। कुछ महीने पहले दुर्ग के एक पूर्व पार्षद से मंत्री यादव के परिवार वालों का विवाद हुआ था। पूर्व पार्षद जेल भी गया था और जेल से छूटने के बाद सोशल मीडिया पर उसने धमकी भरा मैसेज भी डाला था।

पूर्व पार्षद पर आशंका

यह चर्चा है कि इस हत्याकांड के पीछे पूर्व पार्षद का हाथ हो सकता है। क्योंकि पूर्व पार्षद दुर्ग का पुराना हिस्ट्रीशीटर भी है। इस घटना से दुर्ग में तनाव की आशंका बढ़ गई है। लिहाजा दुर्ग पुलिस की क्राइम टीम ने आरोपियों की तलाश सरगर्मी से शुरू कर दी है।

Related posts

वाणिज्य एवं उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को दी होली पर्व की बधाई

News Desk

देवशयनी एकादशी से तीन राशियों को रहना होगा सावधान, बढ़ेंगी चुनौतियां।

News Desk

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का असर, घरों में भरा पानी, दर्जनभर गांवों का संपर्क हुआ बाधित

News Desk