cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पांडातराई को मिली उप तहसील की सौगात

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पांडातराई को मिली उप तहसील की सौगात


कवर्धा। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई है। विधायक भावना बोहरा के निरंतर प्रयासों से नगर पंचायत पांडातराई में उप तहसील की स्थापना को स्वीकृति मिल गई है। इस महत्वपूर्ण निर्णय से स्थानीय नागरिकों को अब प्रशासनिक एवं भू-राजस्व संबंधी कार्यों के लिए दूर-दराज तहसील कार्यालयों की दौड़ से राहत मिलेगी।

विधायक बोहरा ने इस उपलब्धि पर नगरवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।

जनता की सुविधा को मिला नया आयाम

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि जनता की सुविधा और विकास के लिए किए गए प्रयासों का फल अब सामने आ रहा है। लंबे समय से इंदौरी एवं आसपास के क्षेत्रों की जनता उप तहसील की मांग कर रही थी। इस स्वीकृति से अब राजस्व रिकॉर्ड, जमाबंदी, खसरा-खतौनी, नामांतरण, बंटवारा सहित आय, जाति, निवास और जन्म-मृत्यु पंजीकरण जैसी सेवाएँ पांडातराई में ही उपलब्ध होंगी।

साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित आवेदन और जानकारी भी यहीं उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे किसानों, युवाओं और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह उप तहसील न केवल प्रशासनिक कार्यों को गति देगी, बल्कि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करेगी। इससे जनता का समय और संसाधन बचेगा तथा स्थानीय स्तर पर समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होगा।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद पंडरिया विधानसभा में विकास कार्यों को नई गति मिली है। सड़क निर्माण से लेकर आदिवासी व वनांचल क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास के कार्य गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी ढंग से हो रहे हैं।

जनसमर्पण और सहयोग का परिणाम

भावना बोहरा ने कहा कि यह उपलब्धि जनता के सहयोग और समर्पण का परिणाम है। मुझे विश्वास है कि उप तहसील की स्थापना हमारे क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगी और जनता के जीवन को अधिक सुगम एवं समृद्ध बनाएगी।



Related posts

प्रेसवार्ता: GST सुधारों से देश की अर्थव्यवस्था में आएगा चमत्कारिक परिवर्तन : गजेन्द्र यादव

News Desk

मतदान का प्रतिशत बढ़ाने कबीरधाम जिले में अनूठी और अभिनव पहल, “घर आजा संगी” से दूसरे प्रांतों में गए श्रमिक मतदान करने घर लौटने लगे

Muskan Sharma

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकला भव्य यूनिटी मार्च, सांसद संतोष पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधियों-विद्यार्थियों ने 08 किलोमीटर पदयात्रा कर बने सहभागी

News Desk