cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

छत्तीसगढ़ में प्रचंड गर्मी का प्रकोप: दुर्ग सबसे गर्म, रायपुर में लू का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में प्रचंड गर्मी का प्रकोप: दुर्ग सबसे गर्म, रायपुर में लू का अलर्ट


रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस समय गर्मी का प्रकोप चरम पर है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ स्थानों पर आगामी 48 घंटों के लिए लू की चेतावनी जारी की है। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान गुरुवार को 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक 29.6 डिग्री रहा।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया, जहां पारा 44.2 डिग्री तक पहुंच गया। इसके विपरीत अंबिकापुर में सबसे कम तापमान 19.6 डिग्री रहा, जहां सुबह और देर रात के समय कुछ हद तक राहत बनी हुई है।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आगामी तीन दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। हालांकि, अगले सप्ताह से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है, जिससे गर्मी से कुछ राहत की उम्मीद है।

विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और बंगाल की खाड़ी से नमी के आगमन के कारण 26 अप्रैल से बस्तर संभाग में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बन रही है। इससे प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्मी से हल्की राहत मिलने की संभावना जताई गई है।



Related posts

नवा रायपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के रीजनल ऑफिस का उद्घाटन

Muskan Sharma

आयुष्मान कार्ड महाअभियान: रायपुर में आज से विशेष शिविरों की शुरुआत

News Desk

Rain Alert Uttarakhand: गंगा खतरे के करीब, बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन; बारिश से जनजीवन प्रभावित

News Desk