cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाछत्तीसगढ़

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर जंगलों के बीच पंगडंडी रास्तों पर गिरे पेड़ों को हटाया गया

photo output 4 1 scaled

कवर्धा, 23 जुलाई 2024। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर अमरकंटक से कवर्धा आने वाले जंगलों के बीच पंगडंडी रास्तों पर गिरे पेड़ों को हटाया गया। कवर्धा बोलबंम समिति के सदस्य भरत साहू ने उपमुख्यमंत्री को दूरभाष के माध्यम से अवगत कराया कि मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के अंतर्गत अमरकंटक, कबीर चबुतरा से चौरा दादर लगभग 10 किलोमीटर जंगलों के बीच पंगडंडियों में कुछ पेड़ गिर गए है, जिससे कांवडियों को पदयात्रा करने में परेशानियां हो रही है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कांवडियों की परेशानियों को संज्ञान में लेते हुए डिंडौरी जिला प्रशासन के अफसरों से चर्चा कर पंगडंडियों में गिरे पेड़ों को हटाने के लिए आग्रह किया। कबीरधाम बोलबंम समन्वय समिति के सदस्य सुधीर केशरवानी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री के निर्देश के बाद डिंडौरी जिले के वन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर पंगडंडी रास्तों पर गिरे पेड़ों को हटाया दिया गया है। इससे अब कांवरियों, पदयात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

71d4c946 ec6d 4bbe b2dc ca4a5b5e991f 1

Related posts

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों पर अवैध रेत कारोबार के खिलाफ कार्रवाई तेज

News Desk

पुलिस का रात्रिकालीन ऑपरेशन: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कड़ी कार्रवाई, अवैध चखना सेंटरों को दी चेतावनी

News Desk

रामायण फिल्म में दिखेगा शूर्पणखा के पति विद्युत्जिह्व का किरदार, जानें रावण से क्यों थी दुश्मनी

News Desk