cgdemandium.com
जीवन मंत्रछत्तीसगढ़समाचारसरकारी कार्यक्रम

नवा रायपुर के प्रमुख मार्गों और चौराहों के नामकरण के लिए बनी नई समिति, महापुरुषों की प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी

nya raipur 1

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर अटल नगर में प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों के नामकरण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। राज्य सरकार ने इस कार्य को सुचारू रूप से सम्पन्न करने के लिए एक समिति का गठन किया है। यह समिति नवा रायपुर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को सहेजने और उसके विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से बनाई गई है।

वन मंत्री केदार कश्यप समिति के अध्यक्ष होंगे, जबकि वित्त मंत्री ओपी चौधरी इसके सदस्य होंगे। समिति में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक सुशांत शुक्ला, इंद्र कुमार साहू और गुरू खुशवंत साहेब भी शामिल हैं। इसके अलावा, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति बलदेव भाई शर्मा और मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा भी समिति के सदस्य बनाए गए हैं।

नवा रायपुर के प्रमुख मार्गों और चौराहों को जल्द मिलेगा नाम

समिति की जिम्मेदारी नवा रायपुर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों के नामकरण की प्रक्रिया को अंतिम रूप देना है, साथ ही विभिन्न चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने के प्रस्तावों पर भी विचार करना है। इस कार्य में स्थानीय लोगों की राय और सुझावों को भी शामिल किया जाएगा। नवा रायपुर के विकास के इस महत्वपूर्ण कदम से शहर की सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।

Related posts

Ind vs SA 2nd ODI रायपुर: 3 दिसंबर को भारत–दक्षिण अफ्रीका भिड़ंत, 18 नवंबर से शुरू होगी टिकट बिक्री – जानें पूरी डिटेल्स

News Desk

छत्तीसगढ़ सरकार का मास्टर स्ट्रोक, कन्या विवाह योजना में मिलेगा सीधे 35,000 रुपये का खजाना!

News Desk

जनपद पंचायत कवर्धा के क्षेत्र क्रमांक 13 का आरक्षण अनारक्षित मुक्त, जनपद सदस्य के लिए नीतू शर्मा ने ठोकी दावेदारी, महिलाओं और युवाओं में उत्साह का माहौल

Muskan Sharma