cgdemandium.com
राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें

Munich Security Conference: पाक आर्मी चीफ को सुरक्षा अधिकारी ने एंट्री पर रोका… वीडियो वायरल

Protests at Munich Security Conference


म्यूनिख में आयोजित Munich Security Conference के दौरान पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि सम्मेलन स्थल के प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षा अधिकारी ने उन्हें कुछ क्षणों के लिए रोका और पहचान पत्र (आईडी कार्ड) स्पष्ट रूप से आगे रखने को कहा।

बताया जा रहा है कि अधिकारी ने अपने बैज पर इशारा करते हुए मुनीर को भी आईडी सामने की ओर रखने का संकेत दिया, ताकि पहचान सुनिश्चित की जा सके। यह पूरी घटना कॉन्फ्रेंस के एंट्री गेट से कुछ ही कदम की दूरी पर हुई। हालांकि, सुरक्षा जांच प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में सामान्य प्रोटोकॉल का हिस्सा मानी जाती है।

JSMM ने बुलावे पर जताई कड़ी आपत्ति

जर्मनी में सक्रिय सिंधी राजनीतिक संगठन जेय सिंध मुत्ताहिदा महाज (JSMM) ने म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तानी आर्मी चीफ को आमंत्रित किए जाने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। संगठन ने इसे “गंभीर रूप से दुर्भाग्यपूर्ण” बताते हुए अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से इस पर ध्यान देने की अपील की है।

JSMM के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल के बाहर प्रदर्शन किया और पाकिस्तान में कथित मानवाधिकार उल्लंघनों का मुद्दा उठाया। संगठन के चेयरमैन शफी बुरफत ने संयुक्त राष्ट्र (UN), यूरोपीय संघ (EU), जर्मन सरकार तथा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों को संबोधित बयान में कहा कि वैश्विक मंच पर आसिम मुनीर की मौजूदगी पर उन्हें “गहरा दुख और आपत्ति” है।

सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई है। जहां कुछ लोग इसे सामान्य सुरक्षा प्रक्रिया बता रहे हैं, वहीं कुछ इसे प्रोटोकॉल से जुड़ी असहज स्थिति के रूप में देख रहे हैं।

फिलहाल इस मामले पर सम्मेलन आयोजकों या पाकिस्तानी सेना की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।



Related posts

अमेरिका में फिर आया ट्रंप युग, अपने पहले संबोधन में बोले राष्ट्रपति ट्रंप-मेरी नीति ‘अमेरिका फर्स्ट’ की होगी

News Desk

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, कक्षा 6 में तीन भाषा नीति लागू करने से इस साल छूट

News Desk

त्योहारों से पहले महंगाई की मार! दूध के दाम ₹9 बढ़े, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें

News Desk