cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

शिव भक्ति में लीन दिखे सांसद भोजराज नाग, सिहावा-नगरी के प्रमुख तीर्थों में किया पूजन

Chhattisgarh News 08 3 13


नगरी/कांकेर.

नागपंचमी के पावन अवसर पर कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग ने सिहावा-नगरी क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक एवं शिव तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने विभिन्न मंदिरों में भगवान के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।

सांसद भोजराज नाग ने सबसे पहले श्री श्रृंगी ऋषि पर्वत पहुंचकर भगवान श्रृंगी ऋषि के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इसके बाद सांसद गोवर्धन भांटा, देऊरपारा पहुंचे, जहां कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया था। उन्होंने भंडारे में पहुंचकर कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात की तथा सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। सांसद ने कांवड़ियों की सेवा को पुण्य कार्य बताते हुए आयोजन की सराहना की।

इसके पश्चात सांसद श्री कर्णेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के कल्याण की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद श्री कर्णेश्वर महादेव ट्रस्ट की ओर से सांसद का स्वागत एवं सम्मान किया गया।सांसद भोजराज नाग ने इसके बाद कोटभर्री स्थित श्री भीमा कोटेश्वर धाम पहुंचकर भगवान कोटेश्वर महादेव के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की धार्मिक आस्था, संस्कृति एवं परंपराएं हमारी महत्वपूर्ण धरोहर हैं। इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करना चाहिए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप, जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश गोटा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश नाथ गोसाई, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, प्रेमलता नागवंशी, कर्णेश्वर महादेव ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता कमल डागा, श्रृंगी ऋषि विकास समिति अध्यक्ष संजय सारथी, भीमा कोटेश्वर महादेव सेवा समिति अध्यक्ष मुकेश बघेल सहित विभिन्न समितियों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पुजारीगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे



Related posts

ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का राजकीय शोक घोषित

News Desk

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर कबीरधाम जिले में जलस्त्रोतों का क्लोरिनेशन और स्वच्छता अभियान शुरू

Muskan Sharma

CG Weather Update: गरज-चमक और भारी बारिश के संकेत, अगले 48 घंटे छत्तीसगढ़ पर मेहरबान रहेगा मानसून

News Desk