cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री साय से पर्वतारोही निशु सिंह ने की सौजन्य मुलाकात

img 7125 1

माउंट एवरेस्ट के 26200 फिट पर फहरा चुकी है तिरंगा

मुख्यमंत्री श्री साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं

सुश्री निशु माउंट एवरेस्ट सहित अब तक 22 पर्वत चोटियां कर चुकी है फतह
    
 रायपुर 16 जुलाई 2024

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बिलासपुर जिले की पर्वतारोही सुश्री निशु सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। देश- विदेश की कई प्रमुख पर्वत चोटियां फतह कर चुकी सुश्री निशु ने 21 मई 2024 को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के 26,200 फिट पर तिरंगा फहराया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें  बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा की आपकी इस शानदार उपलब्धि ने छत्तीसगढ़ को भी गौरवान्वित किया है। इससे  उभरते पर्वतारोहियों को भी एक प्रेरणा मिलेगी।

सुश्री निशु ने बताया कि माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के दौरान उन्हें कई गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा।  बार बार खराब होते मौसम, बर्फबारी, कम होते ऑक्सीजन लेवल और ठंडी हवाओं ने उनकी कठिन परीक्षा ली, लेकिन उनके बुलंद हौसलों को डगमगा नहीं पाई। आखिरकार उन्होंने अपने  सपने को सच कर दिखाया और दृढ़ साहस और इच्छाशक्ति के बदौलत माउंट एवरेस्ट के 26,200 फिट पर तिरंगा फहरा  दिया।

पर्वतारोही सुश्री निशु सिंह को पर्वत चोटियां फतह करने का एक जुनून सा है। उन्होंने माउंट एवरेस्ट सहित तंजानिया के 19,500 फिट ऊंची माउंट किलिमंजारो शिखर,  हिमाचल प्रदेश की 18,480 फिट ऊंची स्पीति वैली और मनाली की 20,000 फिट ऊंची माउंट यूनाम चोटी  , लद्दाख के 20,800 फिट  ऊंची कांग यास्ते 1 और 20500 फीट ऊंची चोटी कांग यास्ते 2  सहित अब तक देश- विदेश के 22 पर्वत चोटियों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर चुकी है। मुख्यमंत्री ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं भी दी।

Related posts

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दलों के लिए तैयार की जा रही मतदान दल कीट की पैकेंजिंग कार्य का अवलोकन किया

Muskan Sharma

सफलता का मंत्र: जुनून के साथ मेहनत करें, लक्ष्य जरूर होगा हासिल—राज्यपाल डेका

News Desk

राष्ट्रीय पोषण माह 2024′ का आयोजन: 1 से 30 सितंबर तक देशभर में पोषण जागरूकता अभियान

Muskan Sharma