cgdemandium.com
अपराध (जुर्म)छत्तीसगढ़सुरक्षास्थानीय समाचार

रायपुर जेल से पेशी के लिए बलौदाबाजार पहुंचे विधायक देवेंद्र यादव, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

रायपुर जेल से पेशी के लिए बलौदाबाजार पहुंचे विधायक देवेंद्र यादव, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

रायपुर। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को आज बलौदाबाजार के न्यायालय में पेश किया जाएगा। रायपुर जेल में तीन दिन की न्यायिक रिमांड पूरी करने के बाद उन्हें बलौदाबाजार लाया जा रहा है। बलौदाबाजार में 10 जून को हुई हिंसा और आगजनी के मामले में पुलिस ने उन्हें शनिवार को भिलाई नगर से गिरफ्तार कर रायपुर की केंद्रीय जेल भेजा था।

मंगलवार को होने वाली इस सुनवाई के दौरान पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। दोनों जिलों की पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। बलौदाबाजार पुलिस देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड बढ़ाने के लिए अदालत में याचिका दायर करेगी, जबकि यादव ने जमानत के लिए आवेदन किया है।

Related posts

वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि

News Desk

दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत बरकरार’—लखनपुर से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत

News Desk

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

News Desk