cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना की दूसरी किश्त जारी करने की तारीख मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताई

mahtari vandana yojana form

रायपुर। महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त मिलने की तारीख सामने आ गई है. इस बार महिलाओं के खाते में 3 अप्रैल को पैसे आ जाएंगे. महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इसकी जानकारी दी. आगे उन्होंने कहा कि जहां-जहां दिक्कत है, उसको दिखाकर तत्काल पैसे डाले जाएंगे. इस दौरान लक्ष्मी राजवाड़े ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, एक लाख रुपये का फॉर्म भरवा रहे हैं. किस बेस पर एक लाख देंगे. कांग्रेसी सिर्फ धोखा देना जानती है. मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि 3 अप्रैल को महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त आएगी. पैसे डीबीटी के माध्यम से डाले जा रहे हैं. महिलाओं को जो हमने वादा किया था कि सालाना 12 हजार रुपये देंगे. प्रति माह के दर से 1000 रुपये प्रति माह दिया जाएगा.

Related posts

कोल ब्लॉक आवंटन मामले में मनमोहन सिंह को सुप्रीम कोर्ट से राहत, आरोपों से मिली क्लीन चिट

News Desk

PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर योजना: सिलफिली के मनोज विश्वास बने दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत्

News Desk

रायपुर दौरे पर राज्यपाल, विकास कार्यों की प्रगति पर की विस्तृत चर्चा

News Desk