cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

मौसम विभाग की चेतावनी: रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कवर्धा में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग का अलर्ट: तेज हवाओं और वज्रपात के साथ हो सकती है भारी बारिश, जानें क्या है आपके इलाके का हाल


Independence Day PAPER ADVT 1 2

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, 18 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो सकती है।

पिछले तीन दिनों से राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में देर रात तेज बारिश हो रही है। रविवार रात भी राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में जमकर बारिश दर्ज की गई। हालांकि दिन में धूप और उमस के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इन जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, दंतेवाड़ा, कांकेर, जगदलपुर और अंबिकापुर समेत कई जिलों में 18 से 21 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना जताई है।

आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी खतरा

विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज बारिश के साथ कई स्थानों पर आंधी-तूफान चल सकता है। इस दौरान बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।

shrikant 50x33 1 scaled



Related posts

किसानों को अनुदान देने की प्रक्रिया होगी पारदर्शी, कृषक उन्नति योजना पर बड़ा फैसला

News Desk

CG में बाघिन का खौफ! ATR के प्रतिबंधित क्षेत्र में युवक पर हमला, मौत

News Desk

पंचायत सचिवों पर अधिकारी ने की जुर्माने की कार्रवाई

Muskan Sharma