cgdemandium.com
राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें

महाराष्ट्र चुनाव : महायुति गठबंधन भारी बहुमत की ओर, 213 से ज्यादा सीटों पर आगे

महाराष्ट्र चुनाव : महायुति गठबंधन भारी बहुमत की ओर, 213 से ज्यादा सीटों पर आगे


महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। शुरुआती दो घंटों में महायुति (MU) और महाविकास अघाड़ी (MVA) के बीच टक्कर दिखी, लेकिन ढाई घंटे बाद यानी सुबह 10.30 बजे के बाद भाजपा गठबंधन रुझानों में एक तरफा जीत की ओर आ गया। महायुति 213 से ज्यादा सीटों बढ़त बनाए हुए है।

वहीं महाविकास अघाड़ी गठबंधन पिछड़ गया है। वह 55 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। CM एकनाथ शिंदे 35750 और डिप्टी सीएम अजित पवार 34118 वोटों से आगे चल रहे हैं। नागपुर साउथ-वेस्ट सीट से देवेंद्र फडणवीस 15589 से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।

गौरतलब है कि महायुति में बीजेपी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) शामिल है, जबकि महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और एनसीपी (शरद पवार) है।

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। 2019 के मुकाबले इस बार 4% ज्यादा वोटिंग हुई। 2019 में 61.4% वोट पड़े थे। इस बार 65.11% वोटिंग हुई। वोटिंग खत्म होने के दिन ही एग्जिट पोल आए। 11 पोल में से 6 में भाजपा गठबंधन यानी महायुति की सरकार बनने का अनुमान है।

SBSIndia
SBSIndia 2



Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रगति की 44वीं बैठक की अध्यक्षता की: 76,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा

Muskan Sharma

ईरान के राष्ट्रपति का PM मोदी को आमंत्रण, खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने का न्योता

News Desk

अहमदाबाद जलभराव पर एक्शन में अमित शाह, भूपेंद्र पटेल से बोले- बार-बार पानी भरने की समस्या का निकालें स्थायी हल

News Desk