cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाछत्तीसगढ़

मतदाता सूची में नाम जुड़ाव, मतदान करने का अधिकार पाओ का दे रहे संदेश

IMG 20240322 WA0033

मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के अंतर्गत जिले में हो रहा है विभिन्न कार्यक्रम


कवर्धा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  जनमेजय महोबे के निर्देश पर जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप का कार्य तेज गति से चल रहा है। इसके अंतर्गत गांव-गांव में लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रयास किए जा रहे हैं की शत प्रतिशत मतदान कराया जा सके। इसी क्रम में नेहरू युवा केन्द्र कवर्धा के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत पंडरिया के ग्राम महका में गोष्ठी का आयोजन किया गया। ग्रामीणों को बताया गया की लोकतंत्र में मतदान कर वे अपनी भागीदारी निभाए साथ ही ग्रामीणों को मतदान करने के लिए शपथ दिलाया गया। ऐसे युवा जिन्होंने अपनी 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो उन्हें मतदाता सूची में अपना नामांकन करते हुए मतदाता परिचय पत्र बनाकर वोट देने के अधिकारों के विषय में बताया गया। तथा आह्वान किया गया कि लोकतंत्र में युवा कंधे से कंधे मिलाकर आगे बढ़े।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम  संदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए जिले के सभी क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता हेतु अनेक कार्यक्रम हो रहा है।इस दौरान ऐसे युवा एवं व्यक्ति जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है वे 25 मार्च तक अपना नामांकन अपने बूथ लेवल अधिकारी के पास जमा कर सकते हैं। तथा मतदाता परिचय पर पत्र प्राप्त कर अपने मत अधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि कबीरधाम ज़िले का लोकसभा संसदीय क्षेत्र राजनंदगांव है जिसमें द्वितीय चरण पर 26 अप्रैल 2024 को मतदान होगा। आगामी लोकसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सभी विभागों द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में नेहरू युवा केंद्र के द्वारा ग्राम महका में गोष्ठी का आयोजन करते हुए जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया एवं शपथ ग्रहण कराया गया।

Related posts

CGPSC ने 246 पदों के लिए निकाली भर्ती, डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और अन्य पद शामिल,1 दिसंबर से आवेदन शुरू

News Desk

केंद्रीय कृषि मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का वन मंत्री ने किया अवलोकन

News Desk

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘गाय – धर्म और विज्ञान’ पुस्तक का किया विमोचन

News Desk