cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

Loudspeakers Ban: कलेक्टर का सख्त आदेश: बिना अनुमति ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाया तो होगी कड़ी कार्रवाई

१११


बलौदाबाजार: जिले में परीक्षाओं के शांतिपूर्ण एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के दौरान छात्र-छात्राओं की तैयारी में किसी भी प्रकार का व्यवधान न हो, इसे ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी दीपक सोनी ने जिले की सीमा अंतर्गत बिना लिखित पूर्वानुमति के ध्वनि विस्तार यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, 1985 की धारा 4 के तहत लागू यह आदेश जिले की सीमा अंतर्गत प्रभावशील होग़ा।बिना लिखित पूर्वानुमति के ध्वनि विस्तार यंत्रों का प्रयोग करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही होगी।

IMG 20190429 200535

 

जारी आदेश में कहा गया है कि विशिष्ट परिस्थितियों एवं शासकीय कार्यों के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग की अनुमति सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों तथा ध्वनि प्रदूषण (विनियमन तथा नियंत्रण) नियम, 2000 एवं उपरोक्त अधिनियम में उल्लेखित शर्तों के अंतर्गत जिला मुख्यालय में अनुविभागीय दंडाधिकारी बलौदाबाजार एवं जिले के अन्य अनुविभाग मुख्यालय की तहसील में अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा तथा अनुविभाग मुख्यालय से भिन्न तहसील में तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी द्वारा दी जाएगी।यह अनुमति किसी भी परिस्थितियों में रात्रि 10बजे से प्रातः 6बजे के बीच की अवधि के लिए नहीं दी जा सकेगी।



Related posts

शिक्षकों के समर्पण से ही होगा शिक्षा का सशक्त निर्माण – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

News Desk

सीएम विष्णुदेव साय आज रायपुर में मनाएंगे होली मिलन, जानें कहां-कहां होंगे शामिल

News Desk

CG Weather Update: गरज-चमक और भारी बारिश के संकेत, अगले 48 घंटे छत्तीसगढ़ पर मेहरबान रहेगा मानसून

News Desk