cgdemandium.com
अपराध (जुर्म)

बलौदाबाजार-भाटापारा में अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, 107 पाव देशी मसाला शराब जब्त

बलौदाबाजार-भाटापारा में अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, 107 पाव देशी मसाला शराब जब्त


बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले में ऑपरेशन विश्वास के तहत अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। 11 अप्रैल 2025 को थाना सिमगा, भाटापारा ग्रामीण एवं भाटापारा शहर पुलिस की संयुक्त टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम चोरहा नवागांव निवासी 21 वर्षीय लिकेश धृतलहरे, ग्राम तरेंगा निवासी 28 वर्षीय हरिचंद देवांगन और महासती वार्ड भाटापारा शहर निवासी 50 वर्षीय पुरुषोत्तम बांधे शामिल हैं। तीनों आरोपी अवैध रूप से देशी मसाला शराब की बिक्री कर रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 107 पाव देशी मसाला शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹11,700 है। तीनों के खिलाफ थाना स्तर पर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार पर सख्त नजर रखते हुए इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।



Related posts

भेड़ चोरी की रिपोर्ट कर लौट रहा युवक बीच रास्ते में डंडों से पीटा गया, चार आरोपी गिरफ्तार

News Desk

बलौदाबाजार में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, पति व बच्चा घायल

News Desk

छत्तीसगढ़ : नारी शक्ति पार्टी की अध्यक्ष शोभा ठाकुर पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज; ऑनलाइन सट्टे के कारोबार से जुड़ा मामला

Muskan Sharma