cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

कवर्धा सड़क हादसा: दो तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, तीन गंभीर घायल

कवर्धा सड़क हादसा: दो तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, तीन गंभीर घायल


Advertisement

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में गुरुवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जिले के कुसुमघटा मानिकपुर चौक के पास हुआ, जहां दो तेज रफ्तार बाइक आपस में आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन अन्य युवकों का इलाज जारी है। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवार तेज रफ्तार में थे और मोड़ पर नियंत्रण खोने के कारण आमने-सामने टकरा गए।

इस बीच, हादसे का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दोनों बाइकों की टक्कर का भीषण दृश्य कैद है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे रफ्तार ने एक पल में जिंदगी छीन ली।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Advertisement



Related posts

नेशनल स्पेस डे पर कवर्धा में ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ प्रदर्शनी का आयोजन, इसरो वैज्ञानिकों से विद्यार्थियों ने जाना विज्ञान और अंतरिक्ष का भविष्य

News Desk

कबीरधाम जिले में दिव्यांग और 80 प्लस 527 मतदान केन्द्रों के लिए निःशुल्क 199 परिवहन की व्यवस्था

Muskan Sharma

कवर्धा ने स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा का किया ऐतिहासिक अभिनंदन, विद्यार्थियों व व्यापारियों ने लिया स्वदेशी संकल्प

News Desk