cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

कवर्धा ब्रेकिंग: राजेन्द्र चंद्रवंशी बने भाजपा जिलाध्यक्ष, शताब्दी टाइम्स की खबर पर लगी मुहर

कवर्धा ब्रेकिंग: राजेन्द्र चंद्रवंशी बने भाजपा जिलाध्यक्ष, शताब्दी टाइम्स की खबर पर लगी मुहर


कवर्धा में भाजपा संगठन की बैठक में बड़ा निर्णय लिया गया। राजेन्द्र चंद्रवंशी को कवर्धा जिले का नया भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह घोषणा भाजपा चुनाव प्रभारी रजनीश सिंह की मौजूदगी में विवेकानंद भवन में हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पाण्डेय, पंडरिया विधायक भावना बोहरा समेत भाजपा के सभी प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं चंद्रवंशी
राजेन्द्र चंद्रवंशी वर्तमान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले वह बोड़ला जनपद के अध्यक्ष प्रतिनिधि और छात्र संघ अध्यक्ष के पद पर भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। पार्टी में उनकी निरंतर सक्रियता और योगदान को देखते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यकर्ताओं में उत्साह
घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजेन्द्र चंद्रवंशी को बधाई दी और उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पाण्डेय और विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह नियुक्ति पार्टी को और मजबूत बनाएगी। राजेन्द्र चंद्रवंशी ने अपनी नियुक्ति पर संगठन का आभार जताया और भरोसा दिलाया कि वे पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

SBSIndia
SBSIndia 2



Related posts

युवा उत्सव का आयोजन: 9 दिसंबर को होगा जिला स्तरीय, 12-14 जनवरी को राज्य स्तरीय कार्यक्रम

News Desk

लोकसभा चुनाव में लगेंगे 300 वाहन और सभी होंगे जीपीएस से लैस

Muskan Sharma

तैयारी : धर्मसभा व संगोष्ठी का आयोजन, रणवीरपुर में 10 और 11 को होगी विशाल धर्मसभा