cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

गांजा तस्करी पर कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 50 किलो से अधिक गांजा जब्त

img 1486


कवर्धा। एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) पुलिस मुख्यालय से मिली गोपनीय सूचना पर कबीरधाम पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कार्रवाई में बोड़ला थाना पुलिस ने एक स्विफ्ट डिजायर कार से गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने आरोपी मोहसिन खान निवासी भोपाल (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया है, जो उड़ीसा से गांजा लेकर भोपाल जा रहा था। जांच के दौरान वाहन में बनाए गए विशेष गुप्त चैम्बर से 50 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया।

इतना ही नहीं, आरोपी ने वाहन पर फर्जी सीजी पासिंग नंबर प्लेट लगाई थी ताकि पुलिस को भ्रमित किया जा सके। पुलिस ने वाहन और मादक पदार्थ को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के अन्य सहयोगी या नेटवर्क इस तस्करी में शामिल हैं या नहीं।



Related posts

इस खरीफ सीजन में 48.69 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी का है लक्ष्य

News Desk

पंचायत सचिव जुआ खेलते पकड़ाया, सीईओ ने थमाया नोटिस

Muskan Sharma

महादेव बेटिंग ऐप मामले में ED का बड़ा एक्शन, एबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग दिल्ली से गिरफ्तार

News Desk