cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए 25 अप्रैल से स्कूलों में गर्मी छुट्टियों की घोषणा

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए 25 अप्रैल से स्कूलों में गर्मी छुट्टियों की घोषणा


रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय शालाओं के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश की तिथि में आंशिक संशोधन किया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब प्रदेश भर के स्कूलों में 25 अप्रैल 2025 से 15 जून 2025 तक गर्मी की छुट्टियां घोषित की गई हैं।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश केवल छात्रों के लिए प्रभावशील रहेगा। शिक्षकों पर यह आदेश लागू नहीं होगा और उन्हें पूर्व निर्धारित विभागीय कार्यों के अनुसार उपस्थित रहना होगा।

शासन ने यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य पर गर्मी और लू के संभावित प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए लिया है। विभागीय आदेश की अन्य सभी शर्तें पूर्ववत लागू रहेंगी।



Related posts

कोरिया जिले में अब तक 538 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Muskan Sharma

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में, मिली महिला की लाश इलाके में फैल सनसनी

Muskan Sharma

ISRO का बड़ा कदम, ब्रेन ड्रेन रोकने की तैयारी; वैज्ञानिकों के इस्तीफे और VRS पर नई नीति

News Desk