cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ के 7 लोकसभा सीटों पर कल 1 करोड़ 39 लाख मतदाता डालेंगे वोट

1714981039 67d4e83a45b724de7287 1

रायपुर। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 12 राज्यों की 94 सीटों पर 7 मई को वोटिंग होगी. छत्तीसगढ़ के 7 सीटों में वोट डाले जाएंगे. जिसमें रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में वोट डाले जाएंगे. वहीं आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीटों के 58 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा. इन लोकसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की कुल संख्या 1 करोड़ 39 लाख 01 हजार 285 है. पिछले चरण की तुलना में इस बार मतदाताओं की संख्या में 9.34 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इस बार के चुनाव में 11 लाख 87 हजार 470 मतदाता नए हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि कल राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. गर्मी को देखते हुए इस बार मतदान केंद्रों में वेटिंग हाल की अतिरिक्त व्यवस्था व्यवस्था की गई है. कूलर की भी व्यवस्था की गई है. मतदान केंद्रों में पंडाल लगाए जायेंगे. पेयजल, नींबू पानी और ORS घोल की व्यवस्था की जाएगी. वहीं मेडिकल कीट के साथ मितानिनें भी मौजूद रहेंगी

[pdf-embedder url=”https://cgdemandium-com.stackstaging.com/wp-content/uploads/2024/05/1714981019_40763696a7c2e7a7cde6.pdf”]

Related posts

राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस मनाया गया आर्थिक एवं सांख्यिकीय संचालनालय में

Muskan Sharma

CM साय सरकार का हेल्थ सेक्टर पर फोकस, छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहीं स्वास्थ्य सुविधाएं

News Desk

Shatrughan Sinha Meets JP Nadda: वायरल तस्वीर ने बढ़ाई सियासी हलचल, क्या TMC को लगेगा बड़ा झटका?

News Desk