cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

फुटबॉल में छत्तीसगढ़ को रजत पदक : फाइनल में कड़े मुकाबले में पश्चिम बंगाल से 0-1 से मिली हार

1775197940 159a06f5e715f44909bc


रायपुर  : खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत आज रायपुर के स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम, कोटा में खेले गए पुरुष फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के बीच बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर देखने को मिली। इस बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में छत्तीसगढ़ को पराजय का सामना कर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

1775197887 7e748228a5809a7230ab

फाइनल मैच में दोनों टीमों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित किया। छत्तीसगढ़ की टीम ने शानदार तालमेल, तेज आक्रमण और मजबूत रक्षा का परिचय दिया। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए हर पल मुकाबले को संतुलित बनाए रखा।

1775197923 cad1bb856abd39f2ab8a

हॉफ टाइम तक पश्चिम बंगाल की टीम 1-0 की बढ़त बनाए हुए थी। छत्तीसगढ़ की टीम ने लगातार आक्रमण कर गोल उतारने की भरपूर कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री यशवंत कुमार, विभिन्न विभागों तथा भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारी और खेलप्रेमी बड़ी संख्या में फाइनल मैच देखने के लिए मैदान में पहुंचे थे।



Related posts

Viral Video: महिला ने बाइक पर दिखाया शानदार स्टंट, देख कर हैरान रह जाएंगे लोग

News Desk

आरक्षक भर्ती प्रक्रिया : अभ्यर्थियों की समस्याओं पर सीधे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया संवाद; अभ्यर्थियों की समस्याओं का किया समाधान

News Desk

375 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाएंगे CM विष्णुदेव साय, धरसींवा में उद्घाटन और कुंवरगढ़ महोत्सव में भी होंगे शामिल

News Desk