cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भाई को काट डाला:जमीन विवाद में सिर पर किया कई वार; सीने में मारा तो धंसी रह गई कुल्हाड़ी

image 2024 05 13t082534305 1715569012

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में जमीन को लेकर 2 सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। बड़े भाई ने छोटे भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला। वार इस कदर किया कि कुल्हाड़ी सीने में ही धंस गई। पूरा मामला विश्रामपुरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, खजरावंड गांव के स्कूलपारा निवासी रामलाल मरकाम (32) का अपने बड़े भाई शिव प्रसाद मरकाम से रविवार सुबह विवाद हो गया। पुस्तैनी जमीन और उसमें फसल उगाने को लेकर दोनों के बीच गाली-गलौज और मारपीट हुई। एक-दूसरे पर दोनों जमकर लात-घूंसे चलाए।

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में जमीन में बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से मारा तो सीने में धंस गई।
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में जमीन में बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से मारा तो सीने में धंस गई।

सीने में फंस गई कुल्हाड़ी

आवेश में आकर बड़े भाई शिव प्रसाद ने कुल्हाड़ी से अपने छोटे भाई के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद सीने पर बीचो-बीच कुल्हाड़ी से वार किया। कुल्हाड़ी सीने में फंसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के समय घर पर और कोई नहीं था।

आवेश में आकर बड़े भाई शिव प्रसाद ने कुल्हाड़ी से अपने छोटे भाई के सिर पर वार कर दिया।
आवेश में आकर बड़े भाई शिव प्रसाद ने कुल्हाड़ी से अपने छोटे भाई के सिर पर वार कर दिया।

मृतक की पत्नी को पड़ोसियों ने दी जानकारी

बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी मनेशबती मरकाम खेत में काम करने गई हुई थी। गाली-गलौज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे थे। वहीं,पड़ोसियों ने ही हत्या की जानकारी उसके पत्नी को दी। जानकारी मिलते ही महिला मौके पर पहुंची तो पति की लाश देखी। इसके बाद उसने थाने में FIR दर्ज कराई।

कोंडागांव में भाई की हत्या के आरोप में पुलिस ने बड़े भाई को गिरफ्तार किया।
कोंडागांव में भाई की हत्या के आरोप में पुलिस ने बड़े भाई को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

मामले में SDOP भूपत सिंह धनेश्री ने बताया कि जमीनी विवाद में हत्या की वारदात हुई है। पोस्टमॉर्टम के बाद लाश परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

Related posts

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ग्राम खरहट्टा में 11 लाख 48 हज़ार रुपए की लागत से निर्मित प्राथमिक शाला भवन का किया लोकार्पण

Muskan Sharma

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के फरसाबहार में 40.89 करोड़ के 13 कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

News Desk

कल्याण बनर्जी पर संसद की सख्ती! महिला सांसदों से अभद्र टिप्पणी के बाद पूरे सत्र से निलंबन

News Desk