cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाछत्तीसगढ़

मतगणना कार्य में माइक्रो आब्जर्वर की महत्वपूर्ण भूमिका: – मतगणना आब्जर्वर अरुण कुमार मनहास

daaa8f7a 01ff 4b8e ab0c 773c598ea977 1

मतगणना आब्जर्वर श्री मनहास ने मतगणना कार्य के लिए नियुक्त माइक्रो आब्जर्वर की बैठक लेकर उन्हें प्राप्त प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी ली

कवर्धा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कबीरधाम जिले के लिए स्वतंत्र,निष्पक्ष शांतिपूर्ण मतगणना कार्य के लिए नियुक्त मतगणना आब्जर्वर श्री अरुण कुमार मनहास ने रविवार को मतगणना कार्य के लिए नियुक्त माइक्रो आब्जर्वर की बैठक ली। बैठक में उन्होंने मतगणना कार्य कर लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों में मिले प्रशिक्षण कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी ली एवं माइक्रो आब्जर्वर के दायित्व एवं भूमिका की पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान बेहतर सजग और संयम से रहना होगा।


बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री सन्दीप अग्रवाल, उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती गीता रायस्त, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती लेखा अजगले,डिप्टी कलेक्टर सुश्री हर्षलता सहित पंडरिया एवं कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना के लिए नियुक्त आईक्रो आब्जर्वर और निर्वाचन सुपर वाइजर उपस्थित थे।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कबीरधाम जिले के लिए श्री अरुण कुमार मनहास मतगणना आब्जर्वर नियुक्त

कवर्धा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु राजनांदगांव लोकसभा के अंतर्गत कबीरधाम जिले के लिए अरुण कुमार मनहास मतगणना आब्जर्वर नियुक्त है। उनका अस्थाई पता कवर्धा के न्यू विश्राम गृह स्थित छीरपानी कक्ष क्रमाक 2 है। उनका संपर्क नम्बर 07741-299520 है। इस नम्बर पर संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

लोकभवन में लगा होम्योपैथिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

News Desk

रामायण-महाभारत की 5 दिव्य तलवारें, जिनकी शक्ति के आगे बड़े-बड़े योद्धा भी थे बेबस

News Desk

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जिले के विभिन्न ग्रामों में आयोजित माता शाकम्बरी जयंती में हुए शामिल, मजगांव में भोयरा मरार पटेल समाज के नवनिर्मित सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

News Desk