cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

छत्तीसगढ़ में पुलिस जवाबदेही मजबूत करने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से हुई महत्वपूर्ण मुलाकात

yrr


रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव वास्तव ने सौजन्य मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान राजीव वास्तव ने मुख्यमंत्री को प्राधिकरण की वर्तमान गतिविधियों, कार्यप्रणाली तथा आगामी कार्ययोजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण राज्य में पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर उन्होंने आम जनता का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्राधिकरण की पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि प्राधिकरण अपने कार्यों के माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच विश्वास को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।



Related posts

बुजुर्गों ने जताई थी राजिम दर्शन की इच्छा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े स्वयं लेकर गई राजीव लोचन के दर्शन कराने

Muskan Sharma

बीजेपी युवा मोर्चा ने की लोकसभा प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति

Muskan Sharma

IPS Promotion: अरूणदेव गौतम और हिमांशु गुप्ता बने डीजी, राज्य सरकार ने किया आदेश जारी

Muskan Sharma