cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

पंडरिया क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा — तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो पुरुष और एक महिला की दर्दनाक मौत

img 2091


कवर्धा। जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रहमानकापा के पास गुरुवार शाम करीब 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार दो पुरुष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान पंचम बैगा, प्रेमलाल बैगा और चीनी बैगा के रूप में हुई है, जो ग्राम सगौना से बकेला अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। इसी दौरान रहमानकापा के पास सामने से आ रहे तेज़ रफ़्तार माज़दा ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक पंचम बैगा और प्रेमलाल बैगा आपस में साढ़ू भाई बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पंडरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 112 टीम की मदद से शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।



Related posts

पत्रकार सम्मान पेंशन योजना: बिहार में पत्रकारों को बड़ी सौगात, हर माह ₹15,000 पेंशन देगी नीतीश सरकार

News Desk

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण: आवास प्लस सर्वेक्षण की समयसीमा 15 मई तक बढ़ी

News Desk

राज्यपाल श्री डेका कृषि मंत्री नेताम के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए

Muskan Sharma