cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

शेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए राज्यपाल की संवेदनशील पहल

1777716206 07dcbe1ae6aeba218be7


रायपुर : विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उपचार को लेकर राज्यपाल श्री रमेन डेका द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। उन्होंने एम्स के दंत रोग चिकित्सा विभाग को अपने स्वेच्छानुदान से 5 लाख रुपए की राशि प्रदान की थी, जिसके माध्यम से इन बच्चों के दंत रोगों का उपचार किया जा रहा है।

आज राज्यपाल ने एम्स पहुंचकर दंत रोग चिकित्सा विभाग का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वहां उपचार के लिए आए विशेष आवश्यकता वाले बच्चों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। बच्चों और उनके परिजनों से बातचीत करते हुए उन्होंने उपचार की प्रक्रिया और सुविधाओं के बारे में भी जाना।

राज्यपाल ने चिकित्सकों और संबंधित अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और सहज स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। एम्स के दंत विभाग में चल रही इस पहल से कई बच्चों को दंत रोगों से राहत मिल रही है, जिससे उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है।



Related posts

समर कैंप से निखरेगी स्कूली विद्यार्थियों की कला और प्रतिभा, शिक्षा विभाग के संभागीय अधिकारी ने किया समर कैंप का अवलोकन

Muskan Sharma

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

News Desk

छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिल में बड़ी राहत, सोलर प्लांट पर सब्सिडी, क्रय नियम संशोधन सहित दो महत्वपूर्ण विधेयक मंजूर

News Desk