cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

राज्यपाल हरिचंदन ने ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान के तहत किया पौधरोपण

1720603953 cc83e45c62542bf4ab43 1

राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन आज राजभवन में ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने अपनी माता स्वर्गीय  पद्मावती देवी की याद में आम का पौधा लगाया।
हरिचंदन ने इस मौके पर अपने संदेश में कहा कि पौधरोपण करना सभी के लिए जरूरी है। पूरे विश्व को पर्यावरण प्रदूषण से बचाने के लिए सभी को प्रयास करने चाहिए। वातावरण का प्रदूषण देश एवं दुनिया के लिए बहुत खतरनाक है विशेषकर कोविड महामारी के बाद इससे खतरा और बढ़ गया है। राज्यपाल ने कहा कि प्रदूषण सभी बीमारियों की जड़ है। इसलिए बीमारियों से बचने के लिए समाज, देश एवं विश्व के वातावरण को प्रदूषण से बचाना होगा।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूरे देश में ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान शुरू कर जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से लड़ने के लिए पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया है।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पांण्डेय, प्रधान मुख्य वनसंरक्षक श्रीनिवास राव एवं राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

होली के दौरान अम्बेडकर अस्पताल में मरीजों के लिए इमरजेंसी सुविधा हमेशा उपलब्ध

News Desk

पिछले साल की तुलना में भंडारण 1.08 लाख मीट्रिक टन अधिक

News Desk

रायपुर को मेट्रो सिटी के रूप में विकसित करेगी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

News Desk