cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, नर्मदा एक्सप्रेस को मिला वेंकटनगर स्टॉपेज; कई स्टेशनों का बदला समय

train india86 5


बिलासपुर
 रेल मंडल के वेंकटनगर स्टेशन पर शनिवार से बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया। लंबे समय से की जा रही मांग के बाद रेलवे ने यहां ट्रेन रोकने की अनुमति दी है। पहले दिन स्टेशन पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। ट्रेन के रुकने से यात्रियों में भी खुशी नजर आई।

प्रायोगिक तौर पर शुरू हुआ ठहराव
रेलवे ने फिलहाल नर्मदा एक्सप्रेस के वेंकटनगर ठहराव को प्रायोगिक आधार पर शुरू किया है। यात्रियों से मिलने वाले रिस्पांस के आधार पर बाद में इसे नियमित किया जा सकता है। इस सुविधा से यात्रियों को बिलासपुर या इंदौर की यात्रा के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।

बिलासपुर-इंदौर ट्रेन का बदला समय
ठहराव शुरू होने के बाद 18234 बिलासपुर–इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस वेंकटनगर स्टेशन पर 13:47 बजे पहुंचेगी और 13:49 बजे रवाना होगी। इसके बाद जैतहरी 14:02, अनूपपुर 14:19, अमलाई 14:35 और बुढ़ार 14:45 बजे पहुंचेगी। अन्य स्टेशनों की समय-सारिणी यथावत रहेगी।

वापसी में भी समय निर्धारित
वापसी में 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस वेंकटनगर 11:03 बजे पहुंचेगी और 11:05 बजे रवाना होगी। इसके बाद पेंड्रारोड 11:21, खोंगसरा 12:07, बेलगहना 12:23, करगी रोड 12:38, घुटकू 12:52 और उसलापुर 13.04 बजे पहुंचेगी।

 



Related posts

ग्राम डबरी स्थित प्राथमिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा दिवस

Muskan Sharma

कबीरधाम में 59 मेधावी छात्राओं को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी 3.45 लाख की सहायता

Muskan Sharma

महिला एवं बाल विकास विभाग बाल संरक्षण की टीम ने झुग्गी बस्तियों में जाकर नशा निवारण के लिए लोगों को जागरूक कर दिए कानूनी जानकारी

Muskan Sharma