cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाछत्तीसगढ़

अतिक्रमण एवं अवैध जुताई करते 02 नग ट्रेक्टर जप्त किया गया वनमंडलाधिकारी

IMG 20240628 WA0001

कवर्धा वनमंडल कवर्धा से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 27.06.2024 को मुखबीर की सूचना अनुसार अभिषेक अग्रवाल (प्रशिक्षु भा.व.से.) वन परिक्षेत्र अधिकारी रेंगाखार (सा.) के द्वारा परिक्षेत्र सहायक, परिसर रक्षक, पुलिस बल  एवं अन्य वन प्रबंधन समिति के कर्मचारियों की टीम गठित कर परिसर रेंगाखार के वन क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रेंगाखार परिक्षेत्र, कक्ष क्रमांक पी.एफ 364 स्थानीय नाम कारौंदाबाहरा (बैगाडेरा) के पास वन क्षेत्र के अन्दर 02 नग टैªक्टर के द्वारा वन भूमि का जुताई कार्य करते पाया गया। 

मौका स्थल (वन क्षेत्र) पर ही सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी एंव परिसर रक्षक रेंगाखार एवं संयुक्त वन प्रबंधन समिति रेंगाखार/संयुक्त वन प्रबंधन समिति अड़वार के कर्मचारी एवं पुलिस बल की सहयोग से जप्ती की कार्यवाही कर अभियुक्त टैªक्टर वाहन चालक खेलसिंह धुर्वे वल्द अक्कलसिंह धुर्वे, निवासी ग्राम करौंदाबाहरा (रेंगाखारकला) एवं सुरेन्द्र मरकाम वल्द देवसिंह निवासी ग्राम बिठली, पोस्ट.$थाना बिरसा जिला बालाघाट (म.प्र.) के विरूद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 (i) क एवं ग के तहत् वन अपराध प्रकरण क्रमांक 18034/11 दिनांक 27.06.2024 तथा क्रमांक 18034/12  दिनांक 27.06.2024 पंजीबद्ध कर दो नग ट्रैक्टर नागर सहित जप्त कर सुपुर्द में लिया गया। वाहन राजसात की कार्यवाही की जा रही है।

Related posts

Plastic Currency in India: ATM से निकलेंगे Polymer Notes? RBI ने शुरू की तैयारी, जानें कब आएंगे नए नोट

News Desk

खड़गवां-चिरमिरी को बड़ी सौगात, भुकभुकी-चिरमिरी डबल लेन सड़क के लिए ₹11.84 करोड़ की मंजूरी

News Desk

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लालपुर धाम और सेतगंगा में गुरु घासीदास जयंती एवं मेले में हुए शामिल, महाविद्यालय की घोषणा सहित विकास कार्यों की सौगात

News Desk