cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

नवरात्रि में BJP नेताओं को निगम-मंडलों में नियुक्ति का तोहफा, पहली सूची जल्द

नवरात्रि में BJP नेताओं को निगम-मंडलों में नियुक्ति का तोहफा, पहली सूची जल्द


रायपुर। छत्तीसगढ़ में निगम और मंडलों में नियुक्ति का इंतजार कर रहे भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेताओं के लिए खुशखबरी है। लंबे समय से अटकी नियुक्तियों की पहली सूची नवरात्रि में किसी भी समय जारी हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, एक दर्जन से अधिक नामों की सूची तैयार हो चुकी है और इसे पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। दिल्ली से हरी झंडी मिलते ही सूची की घोषणा की जाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पहले ही संकेत दिए थे कि जल्द ही नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू होगी। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 4-5 अप्रैल के संभावित दौरे से पहले या बाद में सूची जारी होने की संभावना है।

तीन चरणों में होगी नियुक्ति

पिछले साल ही भाजपा सरकार बनने के बाद निगम, मंडलों और आयोगों में नियुक्ति की योजना बनी थी। सरकार ने इसे तीन चरणों में करने का फैसला किया, जिसमें पहले कुछ प्राधिकरणों में नियुक्ति की गई। हालांकि, बड़े निगम और मंडलों में नियुक्तियां अटकी रहीं। नए साल में यह मामला नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों के कारण और आगे बढ़ गया, लेकिन अब जब चुनाव पूरे हो चुके हैं, तो नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है।

सख्त गोपनीयता, सूची लीक न होने के प्रयास

पिछली बार नियुक्तियों की संभावित सूची लीक हो गई थी, जिसके चलते बड़े बदलाव करने पड़े थे। इस बार भाजपा ने सूची को पूरी तरह से गुप्त रखा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ इस मुद्दे पर चर्चा हो चुकी है, और संभावित नामों पर सहमति बन गई है। अब भाजपा कार्यकर्ताओं और दावेदारों की निगाहें नवरात्रि में जारी होने वाली सूची पर टिकी हैं।



Related posts

साइलेंट किलर साँप के काटने से माँ और बेटी घायल, नाबालिग की मौत; लैलूंगा में इलाज जारी

Muskan Sharma

मुसीबत में नेपाल के साथ भारत! तबाही के बीच आज भेजी जाएगी 35 टन राहत सामग्री

News Desk

बलौदाबाजार जिला अस्पताल को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र

Muskan Sharma