cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

सरकारी दफ्तर में लगी आग, शार्ट सर्किट से हुई घटना

3896219 untitled 30 copy

बलरामपुर । जिले के संयुक्त जिला कार्यालय भवन में संचालित खनिज शाखा में आज तड़के आग लग गई. सूचना पर पहुंची दमकल टीम के आग पर काबू पाते तक कई अहम फाइलें जल चुकी थी. बता दे कि संयुक्त जिला कार्यालय भवन में कलेक्टोरेट सहित कई अहम विभाग संचालित होते है, उन्हीं में से एक खनिज विभाग भी है, जहां के स्टोर में रूम में आग लगना बताया जा है.  आग लगने की मुख्य वजह शार्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है.आग जनी से चिमनी ईट भट्ठे सहित कई अहम दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं, वही दमकल की टीम का कहना है कि अलमारियों में आग लगी हुई थी, जिस पर काबू पाते हुए कुछ दस्तावेज को सुरक्षित निकाला गया है. बहरहाल, आगजनी की सूचना पर एसडीएम-तहसीलदार मौके पर पहुंच गए है. क्षतिपूर्ति का आंकलन किया जा रहा है.

Related posts

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए 25 अप्रैल से स्कूलों में गर्मी छुट्टियों की घोषणा

News Desk

खाद्य विभाग के एप का सच: सही ढंग से काम नहीं करने के कमेंट अधिक, प्ले स्टोर में रेटिंग मात्र 3.4

Muskan Sharma

छत्तीसगढ़ में 4 डिग्री तक लुढ़केगा रात का पारा:अगले 24 घंटे में होगा बदलाव, बलरामपुर में 7 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

Muskan Sharma