cgdemandium.com
अपराध (जुर्म)छत्तीसगढ़विविध ख़बरें

न्यूज पोर्टल्स के इम्पेनलमेंट हेतु फर्जी मैसेज करने वाले के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज

img 7226 1

जनसम्पर्क संचालनालय ने राखी थाने में कराया एफआईआर

जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा न्यूज पोर्टल्स एवं न्यूज वेबसाईट के इम्पेनलमेंट के लिए आवेदकों को फर्जी मैसेज भेजने वाले के खिलाफ राखी पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करायी गई है।

 दरअसल जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा न्यूज पोर्टल्स एवं न्यूज वेबसाइट के इम्पेनलमेंट के लिए 27 जून से 18 जुलाई 2024 तक ऑनलाईन आवेदन-पत्र आंमत्रित किए गए थे। इस दौरान 16 जुलाई को अज्ञात व्यक्ति द्वारा रबिक प्राईवेट लिमिटेड के नाम पर आवेदकों को व्हाटसअप मैसेज भेजकर यह कहा गया कि उनके आवेदन और पोर्टल्स में कुछ समस्या है, जिसके कारण जनसम्पर्क संचालनालय में उनके इम्पेनलमेंट की संभावना नहीं है। इसके  समाधान के लिए आवेदक उनसे सम्पर्क करें।

जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा इसकी शिकायत मिलने पर आज नवा रायपुर स्थित राखी थाने में एफआईआर क्रमांक 0158 दर्ज कराई गई है। राखी थाने द्वारा भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 319 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

Related posts

कवर्धा : गोंडवाना गणतंत्र व भीम आर्मी का कलेक्टर घेराव — मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री का पुतला दहन, SC महिला शोषण, कामठी व डोंगरगढ़ विवाद को लेकर गोंडवाना समाज का उग्र आंदोलन, फूटा आक्रोश

News Desk

रायपुर के पेंट गोदाम में आग: केमिकल के बक्सों में लगी आग तो उठने लगी बड़ी-बड़ी लपटें, एक महिला कर्मचारी झुलसी

News Desk

छत्तीसगढ़ दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, नक्सल सुरक्षा से लेकर सहकारिता विस्तार पर करेंगे चर्चा

Muskan Sharma