cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

रायगढ़ में पहाड़ मंदिर समिति की बैठक में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी

1777806845 426a06b20961c4f285cc 1


रायगढ़  : छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी आज रायगढ़ में आयोजित पहाड़ मंदिर समिति की बैठक में शामिल हुए।

बैठक के दौरान मंदिर के विकास, व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने समिति के सदस्यों से सुझाव लेते हुए मंदिर परिसर के समुचित विकास के लिए आवश्यक पहल करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास न केवल आस्था का केंद्र होता है, बल्कि इससे क्षेत्र के सामाजिक और सांस्कृतिक वातावरण को भी मजबूती मिलती है। इस अवसर पर नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान, मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।



Related posts

आधुनिक खेती बनी किसानों की ताकत, भरदाकला में तेज और गुणवत्तापूर्ण धान रोपाई

News Desk

CM Jandarshan: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का गृह ग्राम बगिया में जनदर्शन, आमजन से किया आत्मीय संवाद

News Desk

 जशपुर को विकास की नई सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 19.51 करोड़ के 6 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

News Desk