cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों की पूर्ति हेतु अंतिम योग्यता सूची जारी

UP Anganwadi Bharti 2024 last date compressed

जगदलपुर। जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना बकावंड-01 और 02 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु अंतिम योग्यता सूची जारी किया गया है। उक्त सूची का अवलोकन कार्यालय के सूचना पटल पर किया जा सकता है। जिसके तहत एकीकृत बाल विकास परियोजना बकावंड-01 के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंन्द्र चोलनार आवासपारा, चोलनार क्रमांक-1 खासपारा, चोलनार आमागुड़ा, उड़ियापाल क्रमांक-1, उड़ियापाल क्रमांक-2, पाहुरबेल क्रमांक-1, सतलावंड और तारापुर क्रमांक-5 में आंगनबाड़ी सहायिका पद पर नियुक्ति की जाएगी। वहीं एकीकृत बाल विकास परियोजना बकावंड-2 के अंतर्गत चारगांव तलपारा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, छिन्दगांव आमागुड़ा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा चारगांव तलपारा, छिन्दगांव आमागुड़ा, बेलपुटी पाथरियागुड़ा, बेलपुटी क्रमांक-2 गोटीगुड़ा, धनपुर, संवरा क्रमांक-1, सतोषा क्रमांक-3 और सरगीगुड़ा में आंगनबाड़ी सहायिका पद पर: नियुक्ति की जानी है।

 

Related posts

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित के नवनियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में हुए शामिल

News Desk

तेंदुए ने पोल्ट्री फार्म पर किया हमला, 160 मुर्गियों की मौत; ग्रामीणों में दहशत का माहौल

News Desk

वीबी-जीरामजी अभियान के तहत सारंगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, 30 हजार सीड बॉल का वितरण

News Desk