cgdemandium.com
अपराध (जुर्म)छत्तीसगढ़समाचारस्थानीय समाचार

चांपा में पिता की बर्बरता: खिलौने के झगड़े पर बेटियों की पिटाई, 8 वर्षीय मासूम की मौत, दूसरी गंभीर घायल

चांपा में पिता की बर्बरता: खिलौने के झगड़े पर बेटियों की पिटाई, 8 वर्षीय मासूम की मौत, दूसरी गंभीर घायल

छत्तीसगढ़ के चांपा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी दो मासूम बेटियों को इतना बुरी तरह पीटा कि एक की मौत हो गई और दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची का इलाज बीडीएम अस्पताल, चांपा में जारी है।

घटना चांपा के मिशन फाटक क्षेत्र की है, जहां सलमान उर्फ डीशान अली, जो पेशे से गाड़ी मैकेनिक है, अपनी दो छोटी बेटियों के साथ रहता था। शनिवार दोपहर, दोनों बच्चियों के बीच एक खिलौने को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर पिता ने दोनों बेटियों को बेरहमी से पीटा। मोहल्ले वालों को जब शाम को घटना की जानकारी हुई, तो उन्होंने तुरंत बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया। 8 वर्षीय अलीषा परवीन की घर पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसकी छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई है।

पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि सलमान उर्फ डीशान मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति है। उसकी पत्नी से अक्सर अनबन होती रहती थी, जिसके चलते वह उसे छोड़कर अलग रह रही थी। पत्नी के जाने के बाद सलमान अपनी दोनों बेटियों के साथ ही रहता था, और उनकी मां कभी-कभी उनसे मिलने आती थी।

Related posts

दहेज के लिए पत्नि की हत्या की कोशिश: पति और सास गिरफ्तार

Muskan Sharma

जो कभी चलाती थीं बंदूक, आज बना रहीं राखियां; नक्सली बहनों की बदली तस्वीर

News Desk

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने जशपुर जिला एवं सत्र न्यायालय का किया निरीक्षण

Muskan Sharma