cgdemandium.com
राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें

सुप्रसिद्ध पार्श्वगायिका अनुराधा पौडवाल भारतीय जनता पार्टी में हुईं शामिल

Smt Anuradha Paudwal has joined the Bharatiya Janata Party 2

प्रसिद्ध पार्श्वगायिका अनुराधा पौडवाल ने आज केंद्रीय कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी और सह-प्रभारी डॉ संजय मयूख की गरिमामयी उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने सुप्रसिद्ध गायिका श्रीमती पौडवाल का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के परिवार में एक और सदस्य जुड़ी हैं। पूरे विश्व में सिने एवं भक्ति संगीत के क्षेत्र में अनुराधा पौडवाल को विशेष ख्याति प्राप्त है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलाई गई जनहितकारी नीतियों से प्रभावित होकर पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित श्रीमती पौडवाल ने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। 35 वर्षों से श्रीमती पौडवाल द्वारा गाई गई ‘गंगा आरती’ की धुन आज भी जनमानस के बीच गूंजती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज हर भारतीय नागरिक सांस्कृतिक, सनातन और अध्यात्म के क्षेत्र में गर्व की अनुभूति कर रहा है।

इस अवसर पर श्रीमती पौडवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। श्रीमती पौडवाल ने कहा कि “मुझे बहुत खुशी है कि आज मैं ऐसी पार्टी और सरकार के साथ जुड़ रही हैं, जिसका सनातन से एक गहरा संबंध है। अनुराधा पौडवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के मार्गदर्शन में देश भर में चल रही सांस्कृतिक पुनर्जागरण की यात्रा में और पार्टी की विचारधार को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

Related posts

दुमका में बोले पीएम मोदी, संथाल की ये धरती क्रांति की धरती है

Muskan Sharma

नीति आयोग की बैठक में क्या बोले CM विष्णु देव साय, PM मोदी के सामने रखे राज्य के कौन से मुद्दे ?

Muskan Sharma

रेल टिकट बुकिंग का बदला अनुभव, IRCTC की नई BETA वेबसाइट में क्या-क्या है खास?

News Desk