cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

राज्यपाल के विधिक सलाहकार को दी गई भावभीनी विदाई

1719562383 c9ac9f45ce31e7eb017f

ज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव अपनी अर्धवार्षिकी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे है। इस अवसर पर उनको आज राजभवन में भावभीनी विदाई दी गई।

राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि श्रीवास्तव ने राजभवन में पदस्थापना के दौरान अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता पूर्वक किया है। किसी भी फाइल के निराकरण में कानूनी पहलूओं की जानकारी महत्वपूर्ण होती है। विधिक सलाहकार के पद पर रहते हुए श्रीवास्तव ने दक्षता पूर्वक अपना कार्य करते हुए फाइलों के सही तरीके से निराकरण में सहयोग किया। भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना है कि उनका भावी जीवन सुखमय रहे। राज्यपाल ने श्रीवास्तव को शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

राज्यपाल के सचिव  यशंवत कुमार ने भी श्रीवास्तव के सुखद भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उप सचिव हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

₹45,000 न्यूनतम पेंशन की मांग के बीच 8th Pay Commission की चुनौती, DA में 4 बार बढ़ोतरी का असर

News Desk

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ली जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक, कहा – गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए सिंचाई परियोजनाओं के कार्य में लाएँ गति

News Desk

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22-23 जून को छत्तीसगढ़ दौरे पर, एंटी नक्सल ऑपरेशन की करेंगे समीक्षा, राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की रखेंगे आधारशिला

News Desk