cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बेमेतरा दौरा: कार्यप्रणाली में लापरवाही पर कोतवाली प्रभारी निलंबित, अफसरों को कड़ी चेतावनी

डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बेमेतरा दौरा: कार्यप्रणाली में लापरवाही पर कोतवाली प्रभारी निलंबित, अफसरों को कड़ी चेतावनी


बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा देर रात अचानक बेमेतरा पहुंचे। जिले के प्रशासनिक कामकाज और कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए उन्होंने अफसरों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई।

दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा की गई शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी सीएम ने सिटी कोतवाली प्रभारी दुलेश्वर चंद्रवंशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रामकृष्ण साहू ने प्रभारी के निलंबन का आदेश जारी किया। निलंबन की अवधि में चंद्रवंशी को रक्षित केंद्र बेमेतरा में अटैच किया गया है।

डिप्टी सीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं की शिकायतों को नजरअंदाज करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार जवाबदेही और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है, और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Related posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव में कावड़ियों पर की हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

Muskan Sharma

कुण्डा में 6 पेटी शराब समेत दो आरोपी गिरफ्तार

News Desk

भीषण गर्मी को देखते हुए भारवाही पशुओं का उपयोग प्रतिबंधित

Muskan Sharma