cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

कवर्धा के बाजार में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का सरप्राइज विज़िट – जानिए क्या कहा व्यापारियों और ग्राहकों ने!

कवर्धा के बाजार में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का सरप्राइज विज़िट – जानिए क्या कहा व्यापारियों और ग्राहकों ने!


कवर्धा। गुरुवार को उस समय बाजार में चहल-पहल बढ़ गई जब उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा अचानक कवर्धा के मुख्य बाजार पहुंचे। जिला भाजपा द्वारा आयोजित GST 2.0 बचत उत्सव के दौरान उन्होंने व्यापारियों और ग्राहकों से सीधे संवाद किया और गुलाब फूल भेंट कर उनका सम्मान किया। इस सरप्राइज विज़िट ने न सिर्फ व्यापारियों बल्कि आम ग्राहकों को भी चकित कर दिया।

कवर्धा बाजार में उपमुख्यमंत्री ने जनता से की बेबाक बातचीत

भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा स्थानीय दुकानों और प्रतिष्ठानों तक पहुंचे। श्री मेडिकल, मां दंतेश्वरी फोटोकपियर्स एंड स्टेशनरी मार्ट, बग्गा जनरल स्टोर्स, मुटरेजा रेडियो टाइम और इंडियन रेडीमेड कपड़ा दुकान जैसे प्रमुख प्रतिष्ठानों पर जाकर उन्होंने ग्राहकों और दुकानदारों से बातचीत की।

उपमुख्यमंत्री बोले – सुधार का असर अब थाली से लेकर बाजार की रैक तक

बाजार भ्रमण के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना केवल कर सुधार करना नहीं है, बल्कि जनता के जीवन में बदलाव लाना है। उन्होंने कहा कि जीएसटी रिफॉर्म 2.0 का असर अब केवल आंकड़ों में नहीं, बल्कि हर घर की थाली और दुकानों की रैक पर दिखाई दे रहा है।

“सस्ता हुआ सामान, बढ़ा भरोसा” – व्यापारियों और ग्राहकों ने जताई खुशी

व्यापारियों ने कहा कि जीएसटी दरों में कमी का सीधा असर वस्तुओं की कीमतों पर हुआ है। दवाइयाँ, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान और स्टेशनरी पहले से सस्ती हो गई हैं। ग्राहकों ने भी माना कि उन्हें अब खरीदारी में वास्तविक राहत मिल रही है और मोदी सरकार के सुधार सीधे उनके जीवन को प्रभावित कर रहे हैं।

GST 2.0 बना व्यापार की ताकत, अर्थव्यवस्था को मिला नया सहारा

जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि जीएसटी सुधारों से कर प्रणाली पारदर्शी और सरल हुई है। व्यापारियों के लिए प्रक्रियाएँ आसान हुई हैं और जनता को सस्ते दामों पर आवश्यक वस्तुएँ मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सुधार व्यापार और देश की अर्थव्यवस्था दोनों को मजबूती दे रहे हैं।



Related posts

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पांडातराई को मिला 2.80 करोड़ का विकास पैकेज; नगर पंचायत क्षेत्र में होंगे 52 अधोसंरचना एवं जनसुविधा से जुड़े कार्य

News Desk

संतोष पांडेय के नामांकन में शामिल हुए दिग्गज*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव उपमुख्यमंत्री अरुण साव,विजय शर्मा सहित नामांकन में शामिल हुए कई नेता*
*सभी ने कहा मोदी जी को चुनने संतोष पांडे को प्रचंड बहुमत से जिताए*

Muskan Sharma

कलेक्टर ने सहसपुर लोहारा सीएचसी का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश

News Desk