cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धा

लोकसभा परिणाम के बाद कवर्धा पहुँचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

WhatsApp Image 2024 06 06 at 8.11.03 PM

कवर्धा। लोकसभा परिणाम के बाद कवर्धा पहुँचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने बाजे गाजे,फ़ौज फटाके के साथ किया भव्य स्वागत किया ।

WhatsApp Image 2024 06 06 at 8.11.03 PM 1

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा देवतुल्य कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बदौलत राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में कमल खिला है । जिला स्तर से लेकर कर पार्टी के सभी वरिष्ट नेता गण ,मंडल अध्यक्ष एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने खूब मेहनत की कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हरा कर वापस दुर्ग भेज दिया । कवर्धा विधानसभा में 10 हजार से अधिक मतों से और कुल मिलाकर जिले से भी साँसद संतोष पांडे जी विजयी रहे ।

WhatsApp Image 2024 06 06 at 8.11.03 PM 2WhatsApp Image 2024 06 06 at 8.11.04 PM

उन्होंने कहा केंद्र में बीजेपी की पूर्ण बहुमत न आने का कसक दिल मे जरूर है किंतु पूरे देश ने पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक भाजपा का परचम फहराया है । आदरणीय मोदी जी मे नेतृत्व में तीसरी बार एन डी ए की सरकार बनने जा रही है ओडिसा में पहली बार हम सरकार बनाने जा रहे है । छत्तीसगढ़ में सहज सरल विष्णुदेव सरकार ने मात्र 3 माह में अपने सभी बड़े वादे पूरे करने की कोशिश की है अब 5 वर्ष जनता की सेवा करेंगे और 5 वर्ष बाद अपने काम के आधार पर रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जायेंगे । पूरे छत्तीसगढ़ में 11 में से 10 सीटे भाजपा ने जीती है यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत और मोदी जी के कुशल नेतृत्व को जनता का मिला प्रेम आशीर्वाद है ।

WhatsApp Image 2024 06 06 at 8.11.04 PM 1

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, पूर्व विधायक मोती राम चंद्रवंशी, डॉ सियाराम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल सिंह, महामंत्री संतोष पटेल, कैलाश चंद्रवंशी,नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी गण, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related posts

होली एंव ईद त्योहार के मद्देनजर लोहारा क्षेत्रांतर्गत शांति समिति बैठक की गई आयोजित

Muskan Sharma

Right to Education Act के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निजी विद्यालयों के संस्था प्रमुखों की बैठक सम्पन्न, आर.टी.ई. पोर्टल से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की समय-सारणी भी जारी

News Desk

मतदान समाप्ति के 48 घंटे के पहले और 04 जून मतगणना के दिन शुष्क दिवस घोषित

Muskan Sharma